{"_id":"65ec6b57e68869df5b0e9d57","slug":"demand-to-dissolve-block-congress-committee-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-123205-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर को भंग करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर को भंग करने की मांग
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक के बागी होने के बाद यह सियासी हलचल भी तेज हो गई है। अब सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भी भंग करने की मांग उठने लगी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कर कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग की है।
उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को सुजानपुर की वर्तमान परिस्थितियों और समस्याओं से अवगत करवाया गया है। उन्होंने सुजानपुर में उचित स्थान पर बस अड्डा बनाने, बिजली और जलशक्ति विभाग के मंडल कार्यालय खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व विधायक बस अड्डा बनाने की पैरवी करते रहे वो उचित स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी मांग की है कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को शीघ्र अतिशीघ्र भंग किया जाए। इसके साथ ही नगर परिषद सुजानपुर में सरकार की तरफ से मनोनीत सदस्यों को तत्काल प्रभाव से हटाने की भी मांग की।