फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Demand for early payment of pensioners' outstanding dues from the government

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों की लंबित देनदारियों पर सरकार से जल्द भुगतान की मांग

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demand for early payment of pensioners' outstanding dues from the government
हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : संघ - फोटो : Samvad
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और देनदारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संशोधित लीव-इनकैशमेंट, ग्रैच्युटी व कम्युटेशन की बकाया राशि, महंगाई भत्ते की पांच लंबित किस्तों और जारी तीन किस्तों के एरियर का भुगतान न होने पर रोष जताया। लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने कहा कि संघ लगातार सरकार से पत्राचार के माध्यम से मांगें उठा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को ग्रैच्युटी और लीव-इनकैशमेंट का भुगतान हो चुका है, जबकि अन्य श्रेणियों के पेंशनरों का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों के लिए पुरानी पद्धति से जीवित प्रमाण पत्र देने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में ओम राज कंवर, शंभु राम जसवाल, शिव कौड़ा, हुक्म, देवराज पटियाल और रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed