फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Decide priorities for cleanliness in special gram sabha on 15th

Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता के लिए 15 को विशेष ग्राम सभा में तय करें प्राथमिकताएं

Fri, 13 Sep 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया आग्रह
विज्ञापन


सभी विभागों को स्वच्छता ही सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के मद्देनजर 15 सितंबर को जिला हमीरपुर की सभी 248 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा होगी। उन्होंने जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों से इस विशेष ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सभी प्राथमिकताएं तय करने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस विशेष ग्राम सभा में नए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की जाएगी। स्वच्छता ही सेवा-2024 के दौरान जलस्रोतों की सफाई, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन और अन्य संबंधित गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। 17 सितंबर को इस अभियान के शुभारंभ पर सभी सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों की सफाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 18 और 19 सितंबर को अभियान का मुख्य फोकस जलस्रोत रहेंगे। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतें, शहरी निकाय तथा जल शक्ति विभाग स्थानीय सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों इत्यादि के सहयोग से जलस्रोतों की सफाई करवाएंगे। 20 और 21 सितंबर को प्लास्टिक कचरे के एकत्रीकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। 22 और 23 सितंबर को गांवों में कूड़े वाले स्थानों, सार्वजनिक शौचालयों और अन्य स्थानों की सफाई की जाएगी तथा आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 24 सितंबर को वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 से 29 सितंबर तक सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतीराज संस्थाओं में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा स्वच्छता की शपथ ली जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन में सराहनीय कार्य करने वालों को 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed