फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of student due to drug intoxication in NIT Hamirpur is shameful: ABVP

एनआईटी हमीरपुर में नशे से हुई छात्र की मृत्यु शर्मनाक : एबीवीपी

Thu, 26 Oct 2023 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में चिट्टे की ओवरडोज से हुई विद्यार्थी की मौत के मामले में बुधवार को एबीवीपी इकाई हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने संस्थान प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ संस्थान के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद हमीरपुर के कार्यकर्ताओं में जिला संयोजक अखिलेश, पीयूष पटियाल, आशुतोष, रोहित, शुभम, अनिकेत आदि ने कहा कि घटना को हुए 3 दिन बीत गए हैं परंतु अभी तक इस घटना पर प्रदेश सरकार का कोई बयान नहीं आया और न ही संस्थान के निदेशक की ओर से कोई बयान आया है।
विज्ञापन



हमीरपुर जिला जो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का घर है, वहां इस तरह की घटना होना शर्मनाक बात है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह का नशा फैलना दुर्भाग्य की बात है। शासन व प्रशासन को इन नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जो भी इस घटना में आरोपी पकड़े गए हैं, उन पर कडी से कड़ी कार्रवाई करें। अगर इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद शासन और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed