{"_id":"24a11eeafc38050329fa24e75b21e2fa","slug":"dead-body-in-bias-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी किनारे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास नदी किनारे मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो, सुजानपुर(हमीरपुर)
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल के खैरी गांव के नजदीक ब्यास नदी में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान संजय कुमार (38) पुत्र बिहारी लाल निवासी खनपल, खैरी के में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। संजय कुमार गांव के व्यक्ति के साथ जयसिंह की ओर लावारिस बैल छोड़ने गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने पुलिस में संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को संजय कुमार गांव के व्यक्ति प्रीतम सिंह के साथ लावारिस बैल को जयसिंह के पास छोड़ने गया था। प्रीतम सिंह ने वापिस लौटकर बताया कि संजय कुमार निजी काम से वहीं रुक गया। लेकिन वापिस नहीं आने पर परिजनों ने 22 नवंबर 2015 को संजय कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुजानपुर थाना में दर्ज करवा दी थी। रविवार शाम तीन बजे अशोक कुमार ने पुलिस को खैरी गांव के नजदीक ब्यास नदी में शव होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संजय के परिवार को शिनाख्त के लिए बुलाया। मौके पर शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया। पुलिस संजय की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।