फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dead body found in road side

हार में सड़क किनारे प्रवासी का शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 14 Oct 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के नजदीक सलौणी मैहरे सड़क किनारे हार गांव के पास बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने तड़के पुल से आगे सड़क किनारे एक व्यक्ति को बेसुध पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने देखा कि व्यक्ति के शरीर पर किसी वाहन की टक्कर के निशान थे। बड़सर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्थानीय निवासी जब सैर के लिए जा रहे थे तो सड़क किनारे जख्मी हालत में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा था। किसी वाहन की टक्कर के निशान उसके शरीर पर थे। ऐसा लग रहा था कि किसी वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। रात को चोट लगने के बाद व्यक्ति ने सुबह होते दम तोड़ दिया। पुलिस ने नजदीक रह रहे सभी प्रवासियों को भी घटनास्थल पर बुलाकर लाश की शिनाख्त करवाई, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टि से पहनावे से उक्त व्यक्ति प्रवासी लग रहा है और किसी गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई लगती है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नही हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही अब कुछ कहा जा सकता है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed