{"_id":"60257f288ebc3e1dcd5a9245","slug":"dc-awarded-brilliant-student-hamirpur-hp-news-sml3606650187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने प्रतिभाशाली लड़कियों को दिए प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने प्रतिभाशाली लड़कियों को दिए प्रशस्ति पत्र
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में आयोजित जागरुकता शिविर में प्रतिभाशाली लड़कियों को प्रशस्ति पत्र दे?
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के सही पोषण, सशक्तीकरण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए हैं। महिलाओं को इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 3 लड़कियों को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज प्रदान किए।
विज्ञापन
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली युवतियों और किशोरियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उपहार तथा प्रशस्ति पत्र भी दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद और आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक किरण कुमारी ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा 49 वर्ष तक की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा 5 साल तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई भी नापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।