फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Daughters of Amroh School became winners in badminton and Kharwad School in volleyball.

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में अमरोह और वॉलीबाल में खरवाड़ स्कूल की बेटियां बनीं विजेता

Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Amroh School became winners in badminton and Kharwad School in volleyball.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सांस्कृतिक का
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में भोरंज शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा को स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में 25 स्कूलों की 216 छात्राओं ने भाग लिया। कबड्डी के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर ने भोरंज स्कूल को 43-31 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

खो-खो में हाई स्कूल नगरोटा गाजियां ने मिडल स्कूल जमली को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ ने हाई स्कूल धिरवीं को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह ने लुद्दर महादेव स्कूल को एकल व डबल मुकाबले में 2-0 से मात दी। चेस में मिडल स्कूल जमली की सिया प्रथम, दिव्य द्वितीय और सोनम तृतीय रहीं, जबकि मनोह की कीर्ति कुमारी चौथे और जमली की कृतिका पांचवें स्थान पर रहीं।
इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता समन्वयक अशोक शर्मा, सहायक समन्वयक राजीव शर्मा, मुख्याध्यापक हाई स्कूल धिरवीं राजकुमार आदि मौजूद रहे।


-----


कबड्डी के फाइनल में चौडू ने गलोड़ को दी शिकस्त
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में खेलकूद प्रतियोगिता समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रतिभा, जोश और जुझारूपन का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के संस्कृत अध्यापक आचार्य नरेश मलोटिया ने बताया कि कबड्डी के फाइनल में चौडू ने गलोड़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में बदेहड़ा ने जलाड़ी को पराजित किया, जबकि वॉलीबाल के फाइनल में बीपीएस जलाड़ी ने जोलसप्पड़ को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।
खो-खो में बल्डूहक ने रंगस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार धीमान मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर परमजीत सिंह, राजेश कुमार कौंडल, राजेश कुमार चौधरी, शारीरिक शिक्षिका सविता, प्रतियोगिता समन्वयक नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

---
कबड्डी में बणी की छात्राएं बनीं उपविजेता
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला कुढ़ार में आयोजित अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। विद्यालय की छात्राओं ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने छात्राओं और पीटीआई सुरेश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सांस्कृतिक का

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सांस्कृतिक का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed