{"_id":"590a19604f1c1b4a63441a56","slug":"customers-avoids-giving-adhar-pan-bank-blocks-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार, पैन नंबर न देने पर बैंक खाता ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार, पैन नंबर न देने पर बैंक खाता ब्लॉक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 03 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खाते ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पैन कार्ड नंबर या आधार कार्ड की प्रतिलिपि संबंधित बैंक शाखा में जमा करवाने के बाद ही ब्लॉक बैंक खाते दुरुस्त होंगे। आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने सभी बैंक उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड नंबर बैंक खाता से लिंक करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद अधिकतर बैंक खाता धारकों ने अपना आधार और पैन कार्ड नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं करवाया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खाता केसीसी बैंक प्रबंधन ने ब्लॉक करना शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बैंक खातों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई उपभोक्ता बैंक शाखाओं से बिना लेनदेन किए वापस लौटे।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन की मानें तो ब्लॉक खाते तभी दुरुस्त होंगे, जब खाताधारक अपना आधार और पैन कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंग करवाएंगे। खाताधारक को आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर देना जरूरी है। अगर किसी उपभोक्ता का पैन कार्ड नहीं है तो उसे फार्म नंबर 61 भरना होगा। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के जीएम सतवीर मिन्हास का कहना है कि जो बैंक खाता आधार और पैन कार्ड नंबर से लिंक नहीं हुए हैं, उन्हें ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरबीआई ने दिए तीन मौके
आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर बैंक शाखा में जमा करवाने को आरबीआई ने तीन मौके दिए थे। पहले आरबीआई ने दस्तावेज जमा करवाने को 28 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन बाद में 31 मार्च और इसके बाद 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की। 30 अप्रैल तक भी बैंक खातों से आधार और पैन कार्ड नंबर लिंक न होने पर खातों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।