फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd of youths gathered in the small employment fair, placement of 680 youths

Hamirpur (Himachal) News: लघु रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 680 युवाओं की हुई प्लेसमेंट

Fri, 05 May 2023 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Crowd of youths gathered in the small employment fair, placement of 680 youths
पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़।
हमीरपुर। जिला प्रशासन हमीरपुर, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने संयुक्त रूप से वीरवार को हमीरपुर के निकट सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में लघु रोजगार मेला आयोजित किया। इस मेले में 26 बड़ी कंपनियों ने आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलीटेक्निक और फार्मा के डिप्लोमाधारकों, बीएससी, बीए, बीकॉम, बीटेक, एमबीए और अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के साक्षात्कार लिए। कई युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए।
विज्ञापन


लघु रोजगार मेले में करीब 1,760 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया। इनमें लड़कियों की भी अच्छी-खासी तादाद रही। इनमें से 680 युवाओं की प्लेसमेंट की गई। चयनित युवाओं को 15 से 35 हजार रुपये तक के मासिक पैकेज ऑफर किए गए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने भी विशेष रूप से लघु रोजगार मेले में पहुंचकर युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर और विभिन्न उद्योगों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इनकी पर्याप्त जानकारी नहीं होती और कई बार वे अपने घर एवं परिवार से दूर नौकरी करने में थोड़ी झिझक भी रखते हैं। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में रोजगार मेलों के आयोजन की घोषणा की है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन, श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने सलासी में संयुक्त रूप से लघु रोजगार मेले के आयोजन की पहल की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिले में मेगा रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। महिंद्रा टेक कंपनी ने सर्वाधिक 35 हजार के मासिक वेतन पर पात्र युवाओं का चयन किया। जबकि 120 के करीब चयनित युवाओं को 20 से 35 हजार रुपये अलग-अलग मासिक वेतन भी निर्धारित किया गया। इस अवसर पर एडीसी जितेंद्र सांजटा, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता, टैकइंटेली के अधिकारी श्रीनिवास चावली, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की अधिकारी आशा, अश्वनी कुमार, सुधांशु, रोजगार अधिकारी विनोद कुमार, अधीक्षक जगदीश सिंह, अनीष, भूपेश, नरेश, अन्य कर्मचारी और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर युवाओं की सुविधा के लिए स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने खान-पान का स्टॉल भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed