{"_id":"573095574f1c1b9a0d9199b5","slug":"ventilator-broken-while-other-beaten-after-blocking-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक का वेंटिलेटर तोड़ा, दूसरे को रास्ता रोक पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक का वेंटिलेटर तोड़ा, दूसरे को रास्ता रोक पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 09 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत परौर में आयोजित सत्संग से वापस घर लौटे एक व्यक्ति के साथ उसी के पड़ोसी ने गाली-गलौज की। उसके घर का वेंटिलेटर भी तोड़ दिया। सदर थाना के अंतर्गत धवां के तहत परौर में सत्संग को जा रहे एक व्यक्ति की ग्रामीण ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
परौर में चल रहे सत्संग में जाने वाले दो लोगों से मारपीट का मामला पुलिस थाना में आया है। बिहारी लाल पुत्र दास राम निवासी जीहड़ डाकघर पटलांदर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपने परिवार के साथ परौर में सत्संग से वापस घर पहुंचा तो कविराज निवासी जीहड़ उसके घर के बरामदे में आया और गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उसने इसके मकान का वेंटिलेटर भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, काली दास पुत्र नत्थू राम निवासी धंवा डाकघर कराड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह करीब साढ़े 7 वह अपने घर से परौर के लिए जा रहा था तो घर से थोड़ी ही दूरी पर सुरेंद्र कुमार ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।