{"_id":"0a763650f93bd379aa3c217c00233323","slug":"theft-case-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को घर में दी पनाह, 25 हजार चुरा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों को घर में दी पनाह, 25 हजार चुरा ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी कस्बे में तीन कश्मीरी युवकों ने एक घर में पनाह ली और सुबह 25 हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। इनका पीछा किया तो एक को लोगों ने पकड़ लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ, कठुआ, जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भेज दी गई हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे तीन कश्मीरी युवक खाना खाने ढाबे पर आए। प्रदीप कुमार सलौणी में ढाबा चलाता है।
उन्होंने प्रदीप कुमार से ठहरने के लिए होटल के बारे में पूछा। प्रदीप ने साथ लगते होटल में भेज दिया। होटल बंद होने के कारण वे फिर ढाबा पर आ गए। उसके बाद प्रदीप ने उन्हें अपने घर में ठहराया। मंगलवार अलसुबह पांच बजे तीनों युवकों ने प्रदीप कुमार को चाय बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार चाय बनाने लगा। उसी दौरान युवकों ने संदूक में रखे 25 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से भाग गए। अचानक उनके चले जाने से प्रदीप को शक हुआ।
उसने संदूक देखा तो पैसे गायब थे। शोर मचाया और उनका पीछा किया। गोशाला हार के समीप टैक्सी में भाग रहे युवकों में से एक को उतार लिया। बाकी दो भागने में सफल रहे।
आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ जिला कठुआ, जम्मू के रूप में हुई है।
....
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दो अन्य चोरी के आरोपियों का भी सुराग लगाने को टीमें रवाना कर दी गई हैं।
-डॉ. शिव कुमार, एएसपी