फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Priest hit by brick, temple locks broken

साधु के सिर पर मारी ईंट, तोड़े मंदिर के ताले

Sat, 17 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Sat, 17 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Priest hit by brick, temple locks broken
चोरी - फोटो : demo pics

पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत भोटा-घुमारवी सड़क पर टियाले दा घाट हनुमान मंदिर में देर रात चोरों ने ताले तोड़ दिए। आवाज सुनकर मंदिर की कुटिया में सो रहे साधू उठे। चोरों को देख साधु ने शोर मचाया तो चोरों ने साधु के सिर पर ईंट से हमला कर दिया।

विज्ञापन


इससे साधु घायल हो गया। साधु रमेश गिरि ने शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार देर रात उसने मंदिर के बाहर से कुछ टूटने कही आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह उठा तो उसने देखा कि मंदिर परिसर में चोर सेंधमारी करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


चोरों को देख साधु ने शोर मचाया तो चोरों ने साधु के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे साधु की सिर पर चोटें आई हैं। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत साधु ने पुलिस चौकी भोटा में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर साधु के बयान दर्ज कर लिए हैं। साधु का कहना है कि पहले भी मंदिर में दो तीन बार चोरी का प्रयास हो चुका है। इसके चलते क्षेत्र में पुलिस से रात्रि गश्त की मांग उठाई है।

चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed