{"_id":"58d413c54f1c1bb6681a62b1","slug":"polytech-institute-college-student-hang-himself-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुतकनीकी कॉलेज के छात्र ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुतकनीकी कॉलेज के छात्र ने लगाया फंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फंदा।
- फोटो : file photo
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विशाल पठानिया (17) पुत्र कमलेश कुमार निवासी बांदल, टीहरा तहसील सरकाघाट जिला मंडी का रहने वाला राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज का छात्र था। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विशाल बड़ू में एक किराये के मकान में रहता था। वीरवार दोपहर बाद उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। करीब तीन बजे उसके साथी भवन में पहुंचे तो उसे पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया। विशाल के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।