फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One died in road accident at Barsar

सड़क हादसे से एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 11 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
One died in road accident at Barsar
accident - फोटो : demo pics

पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक तीखे मोड़ पर एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे ऊना नेरचौक हाईवे में सरोह पिपलू संपर्क सड़क के पास एक तीखे मोड़ पर एक कार मोड़ पर खड़े टैंपो से टकरा गई। कार में चार व्यक्ति सवार थे। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


दोनों घायलों को बड़सर अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच के बाद एक घायल अनिल कुमार (40) पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव लोहाणी, बड़सर को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमरजीत उर्फ राकेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव खुंगण गलोड़ और मंजीत कुमार पुत्र मंसा राम निवासी बिरसवीं को चोटें आईं हैं। बड़सर पुलिस ने चालक कुलविंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी जिला गुरदासपुर पंजाब के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार किया है।


डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed