{"_id":"57d44d254f1c1ba83031c413","slug":"neighbourer-attacks-lady-with-a-tool","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने दराटी से किया हमला, महिला घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने दराटी से किया हमला, महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : demo pics
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत झंझयाणी पंचायत के मलेहड़ा में महिला पर पड़ोसी महिला ने दराटी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मलहेड़ा निवासी माया देवी पत्नी दिनेश कुमार ने कहा कि उन्होंने आंगन के पास सीमेंट बजरी का कार्य किया है। बुधवार शाम को उनकी पड़ोसिन महिला आंगन में आकर दराटी से सीमेंट बजरी उखाड़ने लगी।
विज्ञापन
उसके मना करने पर पड़ोसी महिला ने उसी पर दराटी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के समय उसके सास-ससुर भी घर पर थे। हादसे के बाद उसे बड़सर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
उपचार में महिला की बाजू पर आठ टांके लगे हैं। महिला की शिकायत पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।