फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Murder accused on five day remand

हत्या आरोपी पांच दिन के रिमांड पर भेजे

Fri, 17 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Murder accused on five day remand
हत्‍या। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत भोटा के साथ लगते टियाले दा घाट में हुए ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों को 21 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


कर्ण सिंह पुत्र परमेश्वरी निवासी मधकर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश और उसके दोस्त वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी नागरजूना, बदायूं यूपी ने मिलकर 13 जून को कर्ण के चाचा पेमराज को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


दोनों प्रेमराज को ऊना से बाइक पर बिठाकर टियाले दा घाट लाए। यहां दोनों ने प्रेमराज का गला घोंटा। इसके बाद हाथों और पैरों में कीलें गाड़ीं और उसी के कपड़ों से जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के आरोपी कर्ण को ऊना और वीरेंद्र को होशियारपुर से गिरफ्तार किया। दोनों शुक्रवार को कोर्ट में पेश किए गए। यहां दोनों को न्यायालय ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


दोनों आरोपियों को 21 जून को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेंद कुमार रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed