{"_id":"570fe11f4f1c1bd93d4a6abe","slug":"minor-raped-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर प्रवासी नाबालिग से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर प्रवासी नाबालिग से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के लोहारड़ा गांव में एक प्रवासी युवक ने नाबालिग प्रवासी लड़की को शादी का झांसा देकर दुराचार किया। बाद में युवक ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़ित की मां ने पुलिस थाना बड़सर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर करवाया है। शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब चार माह पहले अपने परिवार के साथ बड़सर के लोहारड़ा में रहती थी। इनके किराये के मकान में जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां का एक युवक किराये पर रहता था। इस दौरान महिला की नाबालिग लड़की से युवक जान पहचान हुई।
विज्ञापन
आरोपी ने नाबालिग से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसे सोमा देवी के परिवार ने मान लिया। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से अवैध संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। नाबालिग ने सारी बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन
अब पीड़ित की मां ने पुलिस थाना बड़सर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।