फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fifth accused in hit and run case nabbed

कार से टक्कर मारने का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 20 Feb 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused in hit and run case nabbed

कुसबाड़ गांव के रहने वाले 19 वर्षीय मनीष कुमार की मौत मामले में पुलिस ने शनिवार को पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें आरोपी की पहचान अनुराग निवासी गांव बारल हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


पांच में से दो आरोपी नाबालिग निकले हैं। शेष तीन को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। यहां से मुख्य आरोपी और कार चालक दिलबर सिंह, अनुराग और विक्रांत को न्यायालय ने 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कार की टक्कर से युवक की मौत मामले में भादसं की धारा 279, 337, 304 ए में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सबूतों को मिटाने की कोशिश में भादसं की धारा 201 में भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 फरवरी की रात हुई थी मनीष की मौत

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत मनीष कुमार की हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से मौत हुई थी। एक कार ने मनीष को रात 11:22 बजे टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।


11:35 बजे घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। 11:37 बजे घायल का उपचार शुरू हुआ और 11:55 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की अगली सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया।

19 फरवरी को पुलिस ने आरोपी कार चालक और उसके तीन साथियों और 20 फरवरी को कार चालक के चौथे आरोपी साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed