{"_id":"5704fd804f1c1b9055c810db","slug":"ex-serviceman-strangled-himself-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के टूह में एक पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। वारदात के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। मृतक की पत्नी बहु के साथ बाजार गई थी जबकि उनका पोता स्कूल था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रेम सिंह (65) पुत्र संता राम ने बुधवार को छत की संतीर से भैंस का रस्सा बांध फंदा लगा लिया जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार को प्रेम सिंह का पोता स्कूल गया था। दोपहर के समय उसकी पत्नी व्यासां देवी बहु के साथ खरीदारी के लिए बाजार चली गई।
विज्ञापन
इस दौरान घर पर अकेले प्रेम सिंह ने घर का दरवाजा बंद किया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब साढ़े तीन बजे उसका पोता स्कूल से घर लौटा। जब उसने कमरे का दरवाजा खोला तो दादा को फंदे से लटका देख दंग रह गया।
विज्ञापन
उसके रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।