फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Dead girl child's parents threatens to protest against hospital

मृतक बच्ची के परिजनों की क्षेत्रीय अस्पताल में धरने की चेतावनी

Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead girl child's parents threatens to protest against hospital
demo pic - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चार माह की बच्ची की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के बयान पर मृतक बच्ची के परिजन भड़क गए हैं। परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने पंचायत के महिला मंडल और युवक मंडल को भी धरना-प्रदर्शन में शामिल करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मृतक बच्ची के पिता अनिल कुमार निवासी बसंतपुर जिला मंडी की चार माह की बेटी श्रद्धा को परिजनों 22 मार्च को स्वास्थ्य केंद्र टीहरा में खसरे का टीका लगवाया। शाम के समय श्रद्धा को बुखार आया। सुबह तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले गए। परिजनों का कहना है कि यहां चिकित्सक ने बच्ची को दो टीके लगाए।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची की तबीयत और खराब हो गई। बच्ची उल्टियां करने लगी। इस पर चिकित्सक ने बच्ची को चंडीगढ़ ले जाने की बात कही, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने के आधा घंटा बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने उठाए गंभीर सवाल

मामले की लेकर सीएमओ हमीरपुर और एमओएच ने अनभिज्ञता जताई जबकि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाने का तर्क दे दिया। एमएस के बयान को लेकर बच्ची के परिजन भड़क गए हैं। मृतक श्रद्धा के पिता अनिल कुमार का आरोप है कि अगर बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सक ने उसे दो इंजेक्शन क्यों लगाए। इंजेक्शन देने के बाद बच्ची को चंडीगढ़ रेफर करने की बात क्यों कही। अस्पताल प्रबंधन की बयानबाजी पर बच्ची के परिजनों ने पंचायत के महिला मंडल और युवक मंडल सहित क्षेत्रीय अस्पताल में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सीएमओ को नहीं जानकारी

सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि मैं शिमला में हूं। इस मामले को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है।

पूरा स्टाफ झूठ नहीं बोल सकता : डॉ. सोनी

एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि मेरा बयान तथ्यों पर आधारित है। इस मामले को लेकर उन्होंने चिकित्सक सहित पूरे स्टाफ से पूछताछ की है। पूरा स्टाफ झूठ नहीं बोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed