फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Boy falls from school roof top, refer PGI

स्कूल की छत से गिरा छात्र, पीजीआई रेफर

Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल के एक निजी स्कूल की छत से एक छात्र नीचे गिर गया। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में छात्र को बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल छात्र के अभिभावक ने अस्पताल प्रशासन को दी जानकारी में बताया कि स्कूल भवन के लैंटर पर जाने के लिए सीढ़ियां है। इसके चलते छात्र लेंटर पर चढ़ गया। यहां पर छात्र का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन


छात्र साहिल निवासी गांव तेछ बुधवार को स्कूल में छुट्टी के बाद छत से नीचे उतरने लगा। इस दौरान अचानक उसका संतुलन खो गया और वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में साहिल को आंख के पास चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में छात्र को बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचआर कालिया का कहना है कि छात्र को आंख के पास चोट होने के चलते छात्र को पीजीआई रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed