{"_id":"5e4615467aa629a47e721b382d8fd8e1","slug":"bike-accident-one-injuried-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, चालक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, चालक गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/ भोटा (हमीरपुर)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत वैली ब्रिज पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक घायल हो गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर कर दिया है। टांडा से चालक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रमेश पुत्र प्रदीप कुमार निवासी समैला 25 जनवरी को देर शाम अपने साथी के साथ भोटा की तरफ जा रहा था। वैली ब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद करीब एक घंटा तक जाम लग गया। हादसे में रमेश कुमार गंभीर घायल हो गया है। इसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
टांडा में रमेश कुमार की हालत में सुधार न आने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन