{"_id":"5ce04205bdec220729256297","slug":"91558200837-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से उतार कर पीटा युवक, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बरोहा गांव के व्यक्ति ने दो भाइयों के खिलाफ उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विनोद कुमार पुत्र कमलदेव गांव बरोहा डाकघर डुग्घा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हमीरपुर में दो भाइयों ने पहले उसे कार से उतारा और बाद में उसके साथ मारपीट की है। विनोद ने शिकायत में कहा है कि वह और उसके साथी मनोज व शिवा अणु में अपना काम निपटाने के बाद अपने घर दोसड़का जा रहे थे कि सुजानुपर रोड ट्राला यूनियन के पास दो लोगों ने उनका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट में घायल युवक को दो अन्य साथियों ने हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। थाना हमीरपुर में इस संदर्भ में भादंसं की धारा 341 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।