फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लॉटरी के लालच में डूबे सात लाख रुपये

लॉटरी के लालच में डूबे सात लाख रुपये

Fri, 28 Dec 2018 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक सप्ताह पूर्व पाकिस्तान के आईएसडी कोड नंबर से आई वीडियो कॉल से ठगी की राशि 2.30 लाख से बढ़कर सात लाख रुपये हो गई है। हालांकि पीड़ित ने 2.30 लाख रुपये की राशि की ठगी होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है, लेकिन व्यक्ति के विभिन्न खातों से सात लाख रुपये की राशि उड़ी है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह लॉटरी के लालच में व्यक्ति ने 2.30 लाख रुपये बिहार के किसी बैंक खाते में जमा करवा दिए। लॉटरी के लालच में उसने अपनी सारी जानकारी उक्त व्यक्ति को दे दी। इसके बाद व्यक्ति के विभिन्न खातों से शातिरों ने करीब पौने पांच लाख रुपये और उड़ा लिए। व्यक्ति करीब सात लाख रुपये की राशि लॉटरी के झांसे में आकर खो चुका है। हालांकि, पाकिस्तान आईएसडी कोड से आई कॉल बिहार से की गई थी। 2.30 लाख की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट की पहचान कर ली थी, लेकिन अब व्यक्ति के विभिन्न खातों से करीब सात लाख निकाले गए हैं। पुलिस ने बैंक अकाउंट की पहचान कर पुलिस की एक टीम को बिहार रवाना कर दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस के पास व्यक्ति ने पहले 2.30 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन व्यक्ति के विभिन्न खातों से करीब सात लाख रुपये उड़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अकाउंट नंबर की पहचान कर पुलिस की एक टीम को बिहार भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed