फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अवाहदेवी पुलिस ने एक को चरस समेत दबोचा

अवाहदेवी पुलिस ने एक को चरस समेत दबोचा

Tue, 08 May 2018 09:23 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी पुलिस ने एक को चरस समेत दबोचा
charas

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वे पुलिस कर्मचारियों के साथ दोपहर करीब 11:50 बजे बराड़ा के पास गश्त और यातायात चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पंजोत से बराड़ा की तरफ आया। वह पुलिस को देख कर घबरा गया। पूछने पर उसने अपना नाम रत्न चंद गांव छों डाकघर बराड़ा तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर बताया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पेंट की जेब से 8.380 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शादी से लौट रहे युवक से मारपीट
हमीरपुर। शादी समारोह से घर लौट रहे युवक का रास्ता रोक उससे मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने भादसं की धारा 341, 323, 504 के तहत थाना सदर हमीरपुर में मामला दर्ज किया है। अशोक कुमार पुत्र पवन कुमार गांव करसोह डाकघर गबारडू तहसील टौणी देवी ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि सोमवार रात करीब 9:00 वह दोस्त की शादी से घर आ रहा था। रास्ते में सचिन कुमार पुत्र जोगी राम ने उसका रास्ता रोक कर गाली-गलौज और की। मारपीट से इसके शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed