फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   साली ने जीजा पर छेड़छाड का केस दर्ज करवाया

साली ने जीजा पर छेड़छाड का केस दर्ज करवाया

Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के एक घर की लड़ाई पुलिस थाने पहुंच गई है। एक पक्ष की शिकायत के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस थाना भोरंज में बीते कल दर्ज पोक्सो एक्ट के मामले में नया मोड़ आ गया है। दामाद द्वारा अपने ससुर के खिलाफ बच्चों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने के बाद अब साली ने अपने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया है। महिला ने बताया कि वह 15 अगस्त 2017 को अपनी बहन के ससुराल गई थी। शाम को जब वह घर जाने लगी तो जीजा उसे मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में भादंसं की धारा 354 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। उधर, भोरंज पुलिस थाना के प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed