फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stone pelting between two groups, four injured including three minors

Jalandhar News: दो गुटों में पथराव, तीन नाबालिग समेत चार घायल

Fri, 04 Sep 2026 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 04 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two groups, four injured including three minors
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। जम्मू बस्ती में दो गुटों के विवाद के बाद रात और सुबह जमकर पथराव हुआ। घटना में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें पिंटू की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया। घायल पक्ष ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ रिश्तेदारों ने रातभर उनके घर पर पथराव किया, जिसमें बच्चे घायल हुए। सुबह दोबारा पथराव में पिंटू घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में मोहल्लावासी पूर्व पार्षद के नेतृत्व में थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह से मिले और कार्रवाई की मांग की। मोहल्लावासियों ने पुलिस को घटना की वीडियो भी सौंपी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर घायलों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed