{"_id":"6a9af4c6c446f608d00cf482","slug":"filed-an-fir-against-four-youtubers-including-a-woman-for-blackmailing-a-fair-organizer-and-demanding-one-and-a-half-lakh-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164418-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेला संचालक को ब्लैकमेल कर मांगे डेढ़ लाख, महिला समेत चार यूट्यूबर्स पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेला संचालक को ब्लैकमेल कर मांगे डेढ़ लाख, महिला समेत चार यूट्यूबर्स पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 04 Sep 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मेला संचालक को ब्लैकमेल करने व धमकी देने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला समेत चार यूट्यूबर्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा मेला संचालक से 1.50 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपियों में योगेश मुदगिल, सुखप्रीत सिंह, गुरलाल व संजना राठौर शामिल हैं।
रोहतक निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिरसा के हिसार रोड स्थित जीटीएम ग्राउंड में मेला आयोजित कर रहा है। उसके अनुसार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक मंजूरियां ली गई हैं। इसके बावजूद आरोपी उस पर कथित रूप से दबाव बना रहे थे। शिकायत में योगेश मुदगिल, सुखप्रीत सिंह, गुरलाल व संजना राठौर के नाम दिए गए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार एक महिला ने उससे संपर्क कर मेले की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए प्रति वीडियो दो हजार रुपये मांगे। तीन वीडियो के लिए छह हजार रुपये तय हुए। आरोप है कि उसने चार हजार रुपये ऑनलाइन और दो हजार रुपये नकद दिए। इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर 1.50 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। डीएसपी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।