फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths create a ruckus on the highway; video goes viral.

Meerut News: हाईवे पर युवकों का हुड़दंग, वीडियो वायरल

Fri, 04 Sep 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Youths create a ruckus on the highway; video goes viral.
-पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, अन्यों की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में हाईवे और वेदव्यासपुरी चौकी के आसपास सड़क पर बृहस्पतिवार रात युवकों के हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में युवक सड़क पर जमा दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने सड़क पर जमकर आतीशबाजी की। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों नंदनगर निवासी विराज शर्मा, कृष्णा वाटिका निवासी वंश भोला व देवपुरी निवासी लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार रात एक दर्जन से अधिक युवकों ने सड़क पर कार लगाकर जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी से स्थानीय लोगों में डर की स्थिति पैदा हो गई। युकवों ने सड़क पर जमकर शोर मचाया। लोग डरकर घरों के अंदर कैद हो गए। सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक मौके से चले गए थे। घटना का वीडियो एक युवक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के वाहन को भी सीज कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed