फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 11 people for dowry harassment and indecency.

Meerut News: दहेज उत्पीड़न और अभद्रता में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 11 people for dowry harassment and indecency.
माछरा/किठौर। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव भटीपुरा निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज मांगने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता फरहीन ने किठौर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराते हुए बताया कि उसका विवाह 2020 में शास्त्रीनगर थाना नौचंदी मेरठ निवासी फैसल के साथ हुआ था, जिसमें शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट करते थे। पति फैसल का गैंगस्टर में नाम दर्ज है। उसकी गैंगस्टर हटवाने के लिए रकम मांगी जा रही थी। मना करने पर 31 जुलाई को ससुराल वालों ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। उसके पिता और भाई शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी पति ने सबके सामने उसे तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। तब से वह बीमार चल रही थी। पीड़िता ने किठौर थाने में पति सहित 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed