{"_id":"5bc4d1e0bdec2269845a8ed1","slug":"71539625440-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से जहरीले पदार्थ का किया सेवन, वृद्धा टांडा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलती से जहरीले पदार्थ का किया सेवन, वृद्धा टांडा रेफर
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते झनियारी क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर को 78 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन