{"_id":"5b928605867a557fe25362b1","slug":"61536329221-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में युवक ने राहगीरों से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की हालत में युवक ने राहगीरों से की मारपीट
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत पड़ते रतेड़ा बाजार में शुक्रवार शाम को एक युवक ने नशे की हालत में खूब हुड़दंग मचाया। इस दौरान युवक ने स्थानीय बाजार से गुजरने वाले कई राहगीरों और वाहन चालकों के साथ गाली गलौज और मारपीट की। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में की। चौकी से आए पुलिस कर्मी भी युवक को काबू नहीं कर सके। युवक ने अपनी स्कूटी बीच सड़क में खड़ी कर खूब हुड़दंग मचाया। पुलिस चौकी गलोड़ से इसकी सूचना बड़सर थाने में दी गई। जहां से एएसआई नरेश की अगुवाई में आई टीम ने युवक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया।
युवक नरवीर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दरबोड़ डाकघर गलोड़ शुक्रवार शाम को रतेड़ा बाजार में नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था। युवक ने वहां से गुजरने वाले कई राहगीरों के साथ गाली गलौज व मारपीट भी की। जब वहां से जगदीश चंद अपनी पत्नी सहित ट्राले में जा रहा था, तो युवक ने अपनी स्कूटी बीच सड़क में खड़ी कर दी। जब जगदीश चंद स्कूटी को सड़क के बीच से हटाने लगा तो नशे की हालत में युवक ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ में दी। लेकिन वहां से आए दो पुलिस कर्मियों से युवक पर काबू नहीं पाया गया तो उन्होंने बड़सर थाना में इसकी सूचना दी। थाना से आई पुलिस टीम ने युवक पर काबू पाया। चौकी प्रभारी गलोड़ कुशा दत्त ने कहा कि युवक ने नशे की हालत में हुड़दंग, मारपीट और गाली गलौज की है। थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।