{"_id":"5cc489dabdec22073d7984df","slug":"51556384218-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद ब्यास में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ब्यास नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव पांच दिन बाद शनिवार को बरामद कर लिया गया। मृतक युवक के पिता लोनिवि में सेवारत हैं, जबकि माता पंचायत में वार्ड सदस्य हैं। रजनीश कुमार पुत्र रूप लाल निवासी पटनौण, तहसील टौणी देवी बीते मंगलवार को सुजानपुर में दोस्तों संग ब्यास नदी में नहाने गया था। लेकिन, वह नदी के तेज बहाव के साथ बह गया। शनिवार सुबह लोगों ने नदी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रजनीश कुमार एक दो हफ्ता पहले ही सुजानपुर में भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग देने वाली एक निजी अकादमी में आया था। लेकिन बीते मंगलवार को वह अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने चला गया और पानी में डूब गया। प्रशासन ने युवक को तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई थी। जो बीते बुधवार से ही सर्च अभियान में जुटी थी। उधर, तहसीलदार सुजानपुर अशोक पठानिया ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को 20 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।