फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   समयसारिणी को लकर झड़पे निजी और सरकारी बस चालक

समयसारिणी को लकर झड़पे निजी और सरकारी बस चालक

Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत डुगाड़ गांव में निजी बस चालक और एक सरकारी बस चालक में समयसारिणी को लेकर आपस में झड़प हो गई। दियोटसिद्ध से हमीरपुर चलने वाली सरकारी बस और बिझड़ी से सलौनी की तरफ सुबह साढ़े आठ बजे चलने वाली एक निजी बस के चालकों के बीच समय सारिणी को लेकर झड़प हो गई। दोनो बसें आगे पीछे चलती हुई डुगाड़ में पहुंची तो दोनों बस चालकों में झड़प हो गई। जिसके चलते सरकारी बस चालक ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद दोनों गाड़ियों को बिझड़ी पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन

जहां पर दोनों बस चालकों में काफी देर बाद समझौता हो गया। मौके पर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के इंसपेक्टर भी पहुंचे। निजी बस चालक को सरकारी बस रूट में बाधा डालने व बस को रूट पर नहीं जाने देने के कारण 4 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं बसों के रूट पर न जाने से सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सवारियों को अन्य बसों और टैक्सियों में अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि मामला पुलिस के पास पहुंचा था लेकिन, दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed