फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दो युवकों से 16.29 ग्राम स्मैक बरामद

दो युवकों से 16.29 ग्राम स्मैक बरामद

Tue, 21 Aug 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों से 16.29 ग्राम स्मैक बरामद
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते अणु कलां गांव से पुलिस ने सोमवार रात दो युवकों से 16.29 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी पूर्व में भी स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात को सदर थाना की टीम अणु गांव में गश्त पर थी। इस दौरान अणु मंदिर के पास से दो युवक गुजर रहे थे। शक होने पर जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो कार्तिक निवासी डुंगरी उम्र 20 साल के पास दो प्लास्टिक के लिफाफों में 11.25 ग्राम और राहुल निवासी हमीरपुर के पास 5.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से राहुल पूर्व में भी स्मैक के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। नशा निवारण के लिए जिला पुलिस प्रशासन सक्रिय है और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार और सेवन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed