फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सेना भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक पर चढ़ा दी बस

सेना भर्ती की कोचिंग ले रहे युवक पर चढ़ा दी बस

Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर पर सेना भर्ती की कोचिंग ले रहे एक युवक पर निगम के चालक ने बस चढ़ा दी। इस कारण युवक के पांव पर गहरी चोट आई है। घायल युवक को उसके दोस्तों ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही और तेजरफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र कमलेश निवासी गांव ठाणा दरोगण तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मनीष कुछ दिन पूर्व आयोजित भारतीय सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। वह हमीरपुर के एक संस्थान में लिखित परीक्षा की कोचिंग ले रहा था। मंगलवार शाम को वह कोचिंग कक्षा के बाद हमीरपुर बस अड्डा पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान वर्कशॉप हमीरपुर से निगम की एक बस गलोट रूट पर जाने के लिए बस अड्डा के अंदर आई। इस दौरान बस चालक ने युवक के पांव पर बस चढ़ा दी। इस घटना में युवक का पांव बस के टायर की चपेट में आ गया। इससे युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस चौकी बस स्टैंड से भी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल का उपचार चल रहा है। जबकि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी बस अड्डा हमीरपुर सोहन लाल का कहना है कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 337 और 279 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed