फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हत्या का प्रयास मामले में दोषी को चार साल की जेल

हत्या का प्रयास मामले में दोषी को चार साल की जेल

Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदम सिंह ठाकुर की अदालत ने हत्या का प्रयास मामले में दोषी को चार साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी सलामदीन पुत्र बाजूदीन गांव जगरोट डाकघर धलूं तहसील एवं थाना बंगाणा जिला ऊना का रहने वाला है। न्यायालय ने सलामदीन को भादंसं की धारा 307 में चार साल के कठोर कारावास और 5000 रुपये जुर्माना और जुर्माना न भरने पर छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। जबकि भादंसं की धारा 452 में एक साल का कठोर कारावास और 3000 रुपये जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी अनुज शर्मा ने बताया कि छह वर्ष पूर्व 19 अगस्त 2012 को हमीरपुर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव शस्त्र की रहने वाली वीरो बीबी पत्नी शेर मोहम्मद ने थाना हमीरपुर में मामला दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया था कि ऊना जिला के रहने वाले सलामदीन की सगाई उनकी बेटी के साथ हुई थी। आरोपी रोजाना फोन कर कहता था कि अपनी बेटी से बात करवाओ, लेकिन बेटी फोन पर बात नहीं करना चाहती थी। इस पर सलामदीन ने फोन पर ही धमकियां देना शुरू कर दिया कि अगर बात नहीं करवाएंगे तो वह उनके आंगन में आकर खुद मर जाएगा या किसी को मार देगा। डर के मारे उन्होंने अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। जिस पर 18 और 19 अगस्त 2012 की रात करीब दो बजे जब उसका पति शेर मोहम्मद घर के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था तो सलामदीन ने उनके घर पहुंचकर उनके पति पर दराट से सिर पर वार कर दिया। पति के चिल्लाने पर वह जाग गए और उन्होंने सलामदीन को मौके से भागते हुए देखा। इस पर पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ। इस मामले की छानबीन पुलिस के उपनिरीक्षक अमर सिंह और मुकदमे की पैरवी जिला न्यायवादी चंद्रशेखर भाटिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed