{"_id":"5c605c8abdec2211ac1af199","slug":"31549819018-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मालिकों के दरवाजे बंद कर दंगड़ी में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर मालिकों के दरवाजे बंद कर दंगड़ी में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दंगड़ी गांव में चोरों ने मकान मालिकों को कमरों में बंद कर चोरी का प्रयास किया है। चोरों ने कमरों में सो रहे परिजनों के दरवाजे चुनरी से बंद कर चोरी का प्रयास किया लेकिन, परिजनों के शोर मचाने से चोर घटना को अंजाम नहीं दे पाए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कृष्ण देव पुत्र सुख राम निवासी दंगड़ी के घर में शनिवार देर रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है। कृष्ण कुमार ने कहा कि शनिवार रात करीब 1 बजे घर के बरामदे से आवाज आई। बताया कि उनके कमरे और दूसरे कमरे जिसमें उनके बच्चे और पिता सोये हुए थे, चोरों ने उनके दरवाजों को बाहर से चुनरी से बांध कर बंद कर दिया था।
कृष्ण ने कहा कि जब अंदर से दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा नहीं खुल पाया। इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों को आता देख चोर वहां से भाग गए। तब लोगों ने देखा कि दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। जबकि, एक दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ है। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचित किया। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामला दर्जकर कर छानबीन शुरू कर दी है।
दस दिनों में जिले में चार बड़ी चोरियां, पांचवीं का प्रयास
करीब एक सप्ताह में जिले में चार बड़ी चोरी की घटनाएं हुई हैं, जबकि यह पांचवीं चोरी का प्रयास था। 1 फरवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय के साथ लगते कृष्णानगर में शातिरों ने दिनदहाड़े शिक्षक दंपती के घर डाका डालकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस जिसकी छानबीन कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगे हैं। वहीं, बीती 2 फरवरी, शनिवार रात को भोटा के मोरसू गारला में चोरों ने किरायेदार को कमरे में बंद कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना में छानबीन के दौरान पुलिस के हाथ महज गहनों की खाली डिब्बियां और कंबल ही लगे हैं। 4 फरवरी सोमवार रात को सुजानपुर में चोरी का तीसरा मामला पांच दिनों के भीतर ही दर्ज हुआ है। जबकि सात फरवरी को धनेटा सहकारी सभा में सेंध लगाकर चोर नकदी उड़ा ले गए। जिले में बढ़ती चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।