फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से नीचे गिरा

लाइनमैन को लगा करंट, खंभे से नीचे गिरा

Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत टपरे गांव में बिजली की मरम्मत करते समय तारों में अचानक करंट आ जाने से लाइनमैन खंभे से गिर गया। इससे उसे सिर पर चोट आई है। लाइनमैन को तुरंत सिविल अस्पताल टौणी देवी पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लश्करी राम गांव बराड़ा सोमवार को टपरे गांव में बिजली तारों की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़ा था कि तभी तारों में करंट आ गया। तारों में करंट आने से लाइनमैन को करंट लग गया। इससे वह खंभे से नीचे गिर गया। लश्करी राम को सिर पर चोट आई है। उसे उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिजली उपमंडल टौणी देवी के एसडीओ सीएल शर्मा ने कहा कि लाइनमैन करंट लगने से घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि लाइनमैन की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। एक जरूरी टेस्ट करवाने के लिए टांडा रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और जांच के बाद ही पता चलेगा कि लाइन में करंट कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed