{"_id":"5bafbabc867a557f24049407","slug":"21538243260-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीडन मामले में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन उत्पीडन मामले में शिक्षक निलंबित
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में पूर्व में ही 15 सितंबर को मामला दर्ज है लेकिन, आरोपी उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले आने के कारण गिरफ्तार न हो सका। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक हमीरपुर देश राज भरवाल ने कहा कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाते हुए शनिवार को उसे निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक पर संबंधित स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
विज्ञापन