{"_id":"5a06faf54f1c1b74698baf40","slug":"21510406901-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों का स्टेलपोश मकान जला, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन भाइयों का स्टेलपोश मकान जला, पांच लाख का नुकसान
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
MAKAN
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)।
अग्घार पंचायत में तीन भाइयों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी जल गया। बेटी की शादी के लिए खरीदा फर्नीचर, गहने और कपड़े भी राख हो गए। दसवीं में पढ़ने वाले दौलत राम के बेटे की किताबें और कॉपियां समेत वर्दी तक जल गई। जब तक हमीरपुर से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
इस बारे में पंचायत प्रधान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान जुगल किशोर ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया। शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे जय किशन (48) पुत्र रोशन लाल के दो मंजिला स्लेटपोश मकान के निचले कमरे में अचानक आग लग गई। घटना के परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर काम कर रहे थे। मकान से धुआं उठता देख सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े, लेकिन आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग की लपटें ऊपरी मंजिल में पहुंची और देखते ही देखते ऊपरी मंजिल पर रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
आग से स्लेटपोश छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जय किशन के दो अन्य भाइयों दौलत राम (43) पुत्र रोशन लाल और विक्रमजीत सिंह (55) पुत्र रोशन लाल के मकान भी आपस में जुड़े हुए हैं। आग के कारण तीनों परिवारों का काफी नुकसान हुआ। अनिल कुमार ने बताया कि जयकिशन और दौलत राम दोनों परिवार बीपीएल से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
जय किशन की बेटी की शादी 19 दिसंबर को तय है। शादी का फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, गहने, रजाइयां और कपड़े समेत अन्य सामान भी जल गया। अनिल कुमार ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों की आर्थिक मदद की मांग की है। हमीरपुर दमकल विभाग के स्टेशन अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ी ने समय पर जाकर आग को बुझा दिया है। अग्निकांड से पांच लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।