{"_id":"5a82f5a34f1c1b8e238b83aa","slug":"201518532003-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के लिए खोदे 50 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल के लिए खोदे 50 फुट गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो घायल
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर नहीं लगाया साइन बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)।
स्थानीय कस्बे में हमीरपुर और मंडी जिलों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर सोमवार रात लोक निर्माण विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते कार 50 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई। इसे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने अपना उपचार निजी अस्पताल में करवाया। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार जाहू से मंडी की तरफ जा रही थी। इस दौरान कार जाहू के निर्माणाधीन पुल पिल्लरों के लिए खोदे 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। कार के गिरने के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों ने दोनों घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
निर्माणाधीन पुल के पास विभाग ने कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया है। इस कारण बाहर से आने वाले वाहन चालकों को निर्माणाधीन पुल के बारे में पता नहीं लग पाता है। चालकों को सड़क और निर्माणाधीन पुल का पता न होने के कारण सोमवार रात को हादसा हुआ। गनीमत रही की 50 फीट गहरे पुल के निर्माणाधीन पिल्लरों पर गिरने के बावजूद कोई बड़ी हानि नहीं हुई। अन्यथा पिल्लरों को लगाए सरियों से जान का नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि लोनिवि को निर्माणाधीन पुल के पास पुरानी सड़क को बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। विभाग ने सड़क को बंद करना तो दूर साइन बोर्ड तक नहीं लगाया है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने हादसे के बाद मंगलवार सुबह सड़क पर चार पत्थर रख दिए। सड़क पर रखे पत्थरों पर भी चूना नहीं लगाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि सड़क पर सरिया पड़ा होने के कारण कार निर्माणाधीन पुल के पिलरों में गिर गई है। उन्होंने कहा कि साइन बोर्ड भी वहां लगाया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं आई है।