{"_id":"5a54f32b4f1c1bbf2d8b5975","slug":"191515516715-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक मारपीट करने पर क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक मारपीट करने पर क्रॉस केस दर्ज
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोक मारपीट करने पर क्रॉस केस दर्ज
हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के तहत गांव कुठियाणा में रास्ता रोकने और मारपीट करने पर दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस थाना में क्रॉस केस दर्ज करवाया है। प्रकाशो देवी पत्नी रतन चंद गांव कुठियाणा डाकघर दंगड़ी तहसील नादौन सोमवार को सुबह 10.30 बजे अपने घर पर खच्चर वालों से पत्थर ढुलवा रही थीं। इस दौरान गांव के छोटू राम के परिवार ने खच्चर वालों को रास्ते में रोका और कहा कि इस रास्ता से खच्चरों को न ले जाए। जिस पर उन्होंने प्रकाशो देवी का रास्ता रोककर साथ मारपीट की। इस पर पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ भादसं की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत केस दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ कांता देवी पत्नी छोटू राम गांव कुठियाणा डाकघर दंगड़ी तहसील नादौन ने बताया कि वह बीते सोमवार को यह अपनी बेटियों के साथ घर पर थीं तो इसके घर के साथ लगते रास्ता में खच्चर वाले अपनी खच्चरों को लेकर आए। उसने उन्हें इस रास्ता से खच्चरें न ले जाने को कहा तो प्रकाशो देवी, इसके बेटे व खच्चर वालों ने इसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्कूल मालिक की उंगली तोड़ी, केस दर्ज
हमीरपुर। एक प्राइवेट स्कूल के मालिक की उंगली तोड़ने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना बड़सर में तहत केस दर्ज किया है। राजेश कंवर पुत्र सुख राम निवासी गांव व डाकघर बणी तहसील बड़सर ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को जब वह अपने निजी स्कूल बणी में मजदूरों से काम करवा रहा था तो दलजीत सिंह पुत्र मोहर सिंह गांव व डाकघर बणी ने इसके साथ बिना वजह मारपीट की। इस मारपीट से उसके बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।