{"_id":"6b09e8e8a5a840fd5309cf1f","slug":"theft-committed-after-breaking-through-the-boundary-wall-of-a-plot-case-registered-following-a-court-order-badaun-news-c-123-1-bdn1038-178642-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर की चोरी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर की चोरी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुजुर्ग विधवा के प्लॉट की चारदीवारी तोड़कर चोरी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डीएम रोड निवासी महादेवी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके पति के नाम आदर्श नगर गली नंबर-3 अंदर गुंगी थाना सिविल लाइंस में एक निजी प्लॉट है। आरोप है कि कुछ लोग लंबे समय से प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महादेवी के अनुसार, प्लॉट के संबंध में पहले न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दिया था, लेकिन पति के देहांत के बाद उचित पैरवी न होने से वाद खारिज हो गया।
इसके बाद 21 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने प्लॉट की पश्चिम दिशा की चारदीवारी तोड़ दी। साथ ही प्लॉट के अंदर बने मकान में रखा एक बैटरा, पंखा और सौर ऊर्जा प्लेट भी चोरी कर ले गए। गली में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो सकती है। महादेवी ने बताया कि 16 जून को भी एक व्यक्ति ने खुद को रिटायर दरोगा बताकर उनके रिश्तेदार को फोन कर बात की थी। इससे उन्हें आशंका है कि प्लॉट पर कब्जा करने और रास्ता निकालने की नीयत से ही वारदात की गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना उपनिरीक्षक गौरव तेवतिया को दी गई है। संवाद