फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   महिलाओं से मारपीट पर दो लोग नामजद

महिलाओं से मारपीट पर दो लोग नामजद

Tue, 04 Sep 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत कलूर में एक व्यक्ति ने सोमवार रात को नशे में परिवार के सदस्यों से मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विनोद कुमार की पत्नी ने नादौन पुलिस थाने में फोन करके इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि विनोद कुमार के विरुद्ध घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले भी विनोद कुमार ने घर में नशे में हुड़दंग मचाया था, जिस पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। वही भूंपल के पास सुधियाल गांव निवासी सुशील कुमार ने अपनी माता के साथ मारपीट की है। मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सुशील की वृद्ध माता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके बेटे ने रात को नशे में मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed