फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज पुलिस ने 7.67 ग्राम चिट्टे के साथ एक धरा

भोरंज पुलिस ने 7.67 ग्राम चिट्टे के साथ एक धरा

Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते कंज्याण गांव में बने हेलीपैड के पास पुलिस ने गाड़ी सवार एक युवक से 7.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। भोरंज पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान जारी रखा है। पुलिस ने इस वर्ष चिट्टे के सात मामले दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। जबकि, एनडीपीएस के कुल 11 मामले दर्ज किए हैं। इनमें तीन भांग के और एक अफीम का दर्ज है। सूबे में चिट्टे का मुख्य सौदागर नाइजीरियन भी भोरंज के एसएचओ कुलवंत की अगुवाई में दिल्ली से दबोचा गया था। अब एक अन्य युवक के पास से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कंज्याण गांव में बने हेलीपैड के पास शुभम चौहान उर्फ बॉबी (23) निवासी गांव घलेड़ा डाकघर टिक्कर खतरियां तहसील टौणीदेवी गाड़ी में कहीं जा रहा था। एसएचओ भोरंज कुलवंत टीम के साथ वहीं नाके के दौरान गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इतने में गाड़ी को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक होने पर जब तलाशी ली तो युवक से 7.67 ग्राम हीरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी युवक गुड़गांव स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी था, लेकिन कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था। वह अविवाहित है और किसी और की गाड़ी लेकर वहां से जा रहा था। एसएचओ कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed