फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 1.6 लाख रुपये

एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 1.6 लाख रुपये

Tue, 11 Jun 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। विकास खंड बमसन के तहत छौं गांव की एक महिला के खाते से शातिर ने एटीएम का पासवर्ड पूछकर 1 लाख 6 हजार रुपये उड़ा लिए। वहीं, मंगलवार को दोबारा अज्ञात व्यक्ति ने 2500 रुपये खाते से निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी टौणी देवी में करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने टौणी देवी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख 6 हजार की धनराशि निकाल ली है। महिला ने कहा कि उसे एक व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने महिला को कहा कि उनका एटीएम एक्टिव नहीं हुआ है। अपना एटीएम पासवर्ड बताओ। इस पर महिला ने अपना एटीएम पासवर्ड व्यक्ति को बता दिया। शातिर ने तभी महिला के खाते से 1 लाख 6 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को मोबाइल नंबर 90650-18652 से फ ोन आया था। जब वह बैंक में गई तो संबंधित बैंक ब्रांच में पता करने पर उसके खाते से 1 लाख 6 हजार रुपये की धनराशि गायब पाई गई। इस संबंध में पुलिस चौकी टौणी देवी प्रभारी ज्ञान चंद ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने उक्त महिला के खातों को जांचा। इसमें 1 लाख 6 हजार रुपये निकाले पाए गए। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने कहा कि पुलिस महिला की ओर से दिए नंबर की लोकेशन की छानबीन कर रही है। इसके बाद ही वास्तव स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed