{"_id":"5c27b1e8bdec2256c822b5b6","slug":"151546105320-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने पर चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने पर चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत स्थानीय कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ कुछ युवक उलझ गए और धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शनिवार दोपहर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रहे नादौन थाने के पुलिस कर्मियों के साथ चार युवक उलझ गए। पुलिस ने इनमें से एक का चालान किया था। इस पर उसने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और चारों ने ड्यूटी पर मौजूद एसआई और एएसआई से धक्का मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस तुरंत इन चार युवकों को थाना ले गई। जिस बाइक वाले युवक का चालान पुलिस ने किया था वह जम्मू का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य युवक ज्वालामुखी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। युवकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। वहीं पुलिस व स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवकों ने पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वह बार-बार अपनी धौंस दिखा रहे थे। नाके के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 अन्य वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने पर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।