{"_id":"5707c14f4f1c1b3962c810ca","slug":"15-thousand-stolen-from-home-15-withdrawn-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार घर से, 15 हजार एटीएम से साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार घर से, 15 हजार एटीएम से साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
चाो री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत पपलाह में शातिर दिनदहाड़े एक घर से 15 हजार रुपये की नकदी और तीन एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर गए। घर में चोरी करने के बाद शातिर यहां से चुराए एटीएम से भी पंद्रह हजार रुपये निकालने में सफल रहे। एटीएम का पिन नंबर बैंक की पासबुक पर ही लिखा था।
विज्ञापन
इस कारण शातिरों ने आसानी से पैसे निकाल लिए। वारदात के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। पीड़ित परिवार की पहचान पपलाह पंचायत के खरींगन गांव के कृष्ण कुमार पुत्र जगन्नाथ उपमंडल भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार का अपना ट्रक है। चोरी के समय वह काम के सिलसिले में घर से बाहर था। उनका बेटा स्कूल गया हुआ था जबकि पत्नी सुनीता देवी सुबह साढ़े दस बजे गांव में ही एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी। चोरों ने एसबीआई की एटीएम मशीन जाहू खुर्द नजदीक जाहू बस स्टैंड से 15 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जब कृष्ण कुमार की पत्नी घर आई तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया जबकि दरवाजा भीतर से बंद था। शातिर मकान की छत से बाहर निकले थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से तीन एटीएम, बैंक की पास बुक और 15 हजार रुपये गायब थे।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने भोरंज पुलिस थाने में वारदात की सूचना दी। भोरंज पुलिस ने जाहू के एटीएम की फुटेज हासिल करने के लिए बैंक प्रबंधन को कहा है। जाहू में एसबीआई बैंक की दो एटीएम मशीनें हैं। एसबीआई प्रबंधक मुनीष ने बताया कि पुलिस ने एटीएम फुटेज को चेक किया है।
भोरंज एसएचओ मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक की पासबुक घर से कुछ दूर मिल गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों का पता लगाया जाएगा।